Friday 30 March 2012

नजर आनी चाहिए जनता की सरकार

विधान सभा क्षेत्र के विधायक रमेश दुबे ने सभी अधिकारीयों के साथ बैठक सुरु कर दी है  चोपन खंड विकास सभागार में  क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की अधिकारी अपने को साहब नहीं जनता का सेवक समझें  जनता समझे की सरकार और अधिकारी दोनों जनता के हैं विधायक को अपने बीच पाकर
इतनी बड़ी जीत के लिए हम घोरावल विधान सभा क्षेत्र के समस्त मत दाताओं के कर्जदार और शुक्रगुजार हैं आप ने हमें जिस उम्मीद और विस्वास के साथ अपना जन प्रतिनिधि चुना है हम उस पर पूरी तरह खरा  उतरने में यदि जरा भी पीछे रहे तो आप को यह अधिकार है की आप हमारी कमियों को बेहिचक हमारे सामने रखें हमने जो वादा किया है उसे पूरा  करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है ।आप अपने गावं की समस्यायों की जानकारी हमारे फोन पर भी देगें तो हम आप के फोन को पत्र समझेगें आप ने घोरावल क्षेत्र से अनिल मौर्या को हराकर यह साबित कर दिया है की अब बहार के लोगों को सोनभद्र के लोग स्वीकार नहीं करेगें ।पिछले दस वर्षों में घोरावल क्षेत्र का विकास का पैसा किसके घर को मजबूत किया यह किसी से नहीं छुपा है
                      हम आपको एक बार फिर बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं की आप ने हमें जो गरिमा सौपी है हम उसे बरकरार रखेगें 

                    आपका अपना 

                  रमेश दुबे